Gemma 4 AI Model Review in hindi | Gemma 4 AI Model क्या है ?

आज के इस आर्टिकल में हम Gemma 4 AI Model का detailed रिव्यू आपके सामने रखने वाले हैं कि यह Ai मॉडल अभी कुछ समय पहले ही लॉन्च हुआ है और लांच होने के साथ ही पूरे इंटरनेट पर या काफी पॉप्युलर हो चुका है तो आपको हम इसके बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं कि यह Ai मॉडल लॉन्च होते हैं इतना काफी पॉपुलर कैसे हो गया क्योंकि इस समय तो बहुत सारे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल हर रोज डेवलप हो रहे हैं और लोग उसका इस्तेमाल भी कर रहे हैं लेकिन यह टूल अभी लॉन्च होते हैं इतना पॉप्युलर क्यों हो रहा है इसकी क्या खासियत है और इसका उपयोग क्या है तो आपको इस आर्टिकल को पूरा पढ़ना होगा ताकि आप Gemma 4 AI Model के बारे में अच्छे से जान सके।

Gemma 4 AI Model  को गूगल द्वारा विकसित किया गया एक नई पीढ़ी का ( Open weight) AI मॉडल है इसको खासतौर पर वैसे लोगों को ध्यान में रखते हुए डेवलप किया गया है कि जो डेवलपर और रिसर्चर हैं उनके लिए स्पेशलिस्ट इस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल को डेवलप किया गया है या मॉडल गूगल की Deep mind टेक्नोलॉजी पर काम करता है इसी टेक्नोलॉजी पर गूगल का gemini और काफी बड़े-बड़े ए मॉडल बने हुए हैं।

Gemma 4 AI Model को बनाने का मुख्य उद्देश्य

गूगल को इस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल को बनाने का मुख्य उद्देश्य या सामने आया है कि वह powerful artificial intelligence tool को सबके लिए एक्सेसिबल बनाना चाहता है ताकि वह काम हार्डवेयर पर भी पावरफुल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल को चला सके साथ ही जितने भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल है जो की डेवलपर को ध्यान में रखते हुए बनाए गए हैं उसमें कस्टमाइजेशन की पूरी आजादी नहीं मिलती है लेकिन इस Gemma 4 AI Model  के अंदर डेवलपर को कस्टमाइजेशन की पूरी आजादी देने का प्रयास किया गया है।

Gemma 4 AI Model

Gemma 4 AI Model का खासियत

Gemma 4 AI Model की काफी खासियत है जो कि आपको जानने काफी जरूरी है और सभी खासियत को हम स्टेप बाय स्टेप यहां पर बता देते हैं ताकि आपको और खासियत का अच्छे से जानकारी हो सके। 

1. Multi Platform Optimization 

Gemma 4 AI Model को कुछ इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह डाटा सेंटर लैपटॉप्स स्मार्टफोन सभी तरह के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज पर जिसके अंदर हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल को एक्सेस कर सकते हैं सभी में कम एफिशिएंसी पर भी अच्छे से चल सके इसका बेनिफिट यह होगा कि अगर आपके पास भारी GPU नहीं है लो और डिवाइस है तब भी यह काफी अच्छी तरीके से काम कर सकता है जबकि दूसरे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल को अच्छी तरह से रन करने के लिए काफी हाई पावर वाले GPU की जरूरत होती है।

2. Lightweight लेकिन काफी पावरफुल 

Gemma 4 AI Model फैमिली को काफी लाइट वेट AI मॉडल कहा जाता है इसके कहने के पीछे का रीजन है कि छोटे साइज में भी हाई परफार्मेंस प्रदान करता है अगर किसी डिवाइस में कम RAM है तब भी उसमें वह बेहतर तरीके से चलता है छोटे डिवाइस जैसे मोबाइल, टैब ऑफलाइन सिस्टम उनके लिए भी काफी बेहतर है 

कुछ रिपोर्ट में तो यह पता चला है कि यह 2GB रैम वाले डिवाइस पर भी रन हो सकता है जो की काफी बड़ी बात है क्योंकि आजकल के AI मॉडल टूल इतने कमजोर डिवाइस पर तो अच्छे से ओपन भी नहीं हो पाते है।

3. Open Source के साथ Free Nature 

Gemma 4 AI Model ओपन वेट मॉडल पर काम करता है जिसके अंदर डेवलपर इसे अपने हिसाब से कस्टमाइज और मॉडिफाई भी कर सकते हैं साथ ही यह कमर्शियल यूस के लिए भी अवेलेबल है इसकी यही सब खासियत इसे Chatpgt जैसे क्लोज्ड मॉडल से अलग बनाता है।

4.  Improved Performance 

Gemma 4 AI Model का फूल बेंचमार्क अभी पब्लिक नहीं किया गया है लेकिन इसको अगर हम Gemma 3 AI Model से कंपेयर करते हैं तो यह पता चलता है कि इसकी एक्यूरेसी में सुधार हुआ है रिस्पांस काफी फास्ट हुआ है और एफिशिएंसी बेटर हुई है इसी कारण Gemma 4 AI Model को Gemma 3 AI Model का अपग्रेडेड  वर्जन माना जा रहा है।

5. Offline एक्सेसिकबल 

Gemma 4 AI Model कि अगर हम सबसे बड़ी खासियत की बात करें तो इसमें यह है कि यह ऑफलाइन भी उसे किया जा सकता है अगर इसके अलावा जितने भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल है उनको उसे करने के लिए आपको ऑनलाइन डिवाइस की जरूरत पड़ेगी लेकिन इसको आप ऑफलाइन भी उसे कर सकते हैं इससे डाटा प्राइवेसी काफी सुधार होगा साथ ही इंटरनेट पर लोगों की डिपेंडेंसी भी काम हो सकती है और यही फीचर भविष्य में मोबाइल AI एप्स के लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकता है

Pros ( फायदे)

  • यह फ्री और ओपन मॉडल है 
  • लो हार्डवेयर डिवाइस पर भी आसानी से चल सकता है 
  • मोबाइल पर भी use कर सकते हैं 
  • डेवलपर के लिए कस्टमाइजेशन का ऑप्शन है 
  • ऑफलाइन यूस कर सकते है

Cons ( कमियां)

  • अभी यह पूरी तरह से consumer ready नहीं है फिलहाल इसको सिर्फ डेवलपर को फोकस में रखते हुए बनाया गया है
  • कभी कभी अभी भी यह गलत जानकारी दे सकता है
  • इसका ui Chatpgt जैसे यूजर फ्रेंडली अभी नहीं है

Real world use cases

  • Gemma 4 AI Model कहां ज्यादातर उपयोग अभी इन जगहों पर हो सकता है। 
  • AI chatbot devlopement डेवलपमेंट के लिए
  • मोबाइल ऐप्स में AI का इंटीग्रेटेड करने के लिए 
  • ट्रांसलेशन सिस्टम को बेहतर करने के लिए 
  • ऑफलाइन असिस्टेंट के तौर पर 
  • हेल्थ केयर रिसर्च मॉडल जैसे वेरिएंट के लिए 

कम्युनिकेशन एंड एडॉप्शन 

Gemma AI Model  को अभी तक 400 मिलियन से ज्यादा डाउनलोड मिल चुके हैं। जिससे यह पता चलता है कि लोग इसका काफी ज्यादा उपयोग कर रहे हैं और इसे यह साबित होता है कि यही कम्युनिटी में इसकी डिमांड काफी ज्यादा हाई है। 

निष्कर्ष

Gemma 4 AI Model एक गेम चेंजिंग मॉडल साबित हो सकता है खासकर कैसे लोगों के लिए जो फ्री में AI का उपयोग करना चाहते हैं या ऑफलाइन use करना चाहते हैं या खुद का AI बिल्ड ही करना चाहते हो उनके लिए या काफी बेहतर सुविधा प्रदान कर सकता है लेकिन अगर आप रेडीमेड चैट बोर्ड एक्सपीरियंस चाहते हैं तो अभी वह उतना आसान नहीं होने वाला है।

READ THIS ALSO : पुरानी से पुरानी photo को बनाए full HD इस prompt के साथ – Photo hd prompt for gemini and chatgpt

Leave a Comment